क्या है हिन्दी दिवस, और इसे क्यों मनाया जाता है जाने यहाँ

क्या है हिन्दी दिवस, और इसे क्यों मनाया जाता है जाने यहाँ ( What is Hindi Day, and why it is celebrated here )-


हिन्दी दिवस ( Hindi Days )- पूरे भारत देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इस दिन सरकारी  और प्राइवेट विभागों में हिंदी की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करायी जाती हैं। साथ ही में हिंदी प्रोत्साहन सप्ताह का आयोजन किया जाता है। स्कूलों में भी हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जाती है। हिंदी भाषा वाले क्षेत्रों में भी आजकल अंग्रेजी हिन्दी पर भारी होती जा रही है। आज हम हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी बोलने में गर्व महसूस करते हैं। हम आपको आज बताएंगे क्यों है खास हिन्दी दिवस हमारे लिए।

क्यो मनाया जाता हैं हिन्दी दिवस- हिंदी भारत की सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा में से एक है और इसे राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हिंदी के महत्व को बताने और इसके प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर 1953 से प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें दरअसल 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी के महान जानकारी व्यौहार राजेन्द्र सिंहा का 50-वां जन्मदिन था, जिन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया था।

क्या है हिन्दी भाषा का इतिहास- अभी हिन्दी के आगे इंग्लिश भाषा है और लोग इंग्लिश बोलना ज्यादा पसन्द करते है हिन्दी भाषा के अपेछा । ऐसे में हमारे देश की राष्ट्र भाषा हिन्दी को अनदेखी को रोकने के लिए हर साल 14 सितंबर को पूरे देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है।

क्या है हिन्दी दिवस का महत्व- आजादी के कुछ साल बाद भारत की सरकार ने इस विशाल देश में निवास करने वाले असंख्य भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक समूहों को एक साथ मिलाने का प्रयास कर रही थी। क्योंकि ऐसे में देश के पास स्वयं की कोई राष्ट्र भाषा नहीं था, इसलिए सरकार के द्वारा यह निर्देश लिया गया कि हिन्दी को देश का राष्ट्र भाषा बना दिया जाए। उस समय हिन्दी एक सरल और बेहतरीन भाषा साबित हुई थी। जिसे आज पूरे भारत में मनाया जाता है।

Leave a Comment