Covid-19: बड़ी न्यूज़ ऑक्सफ़ोर्ड वैक्सीन का ट्रायल एक बार फिर से शुरू-
हेडलाइन-
★ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने Covid-19 वैक्सीन का दूसरी बार ट्रायल किया शुरू
★ सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है अमेरिका
★ पूरी दुनिया में 9 लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत और 2.05 लोग हुए ठीक
★ जल्द ही मिलेगा कोरोना के मुक्ति ,लोगो तक पहुचेगी वैक्सीन
Covid-19- कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में अब तक 2 करोड़ 86 लाख 47 हजार 471 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9 लाख 19 हजार 512 लोगों की जान जा चुकी है। 2 करोड़ 5 लाख 70 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। आप कोरोना वायरस की लेटेस न्यूज़ हमारे वेबसाइट पर देख सकते हैं। ऑक्सफर्ड और एस्ट्राजेनेका ने कोरोना वायरस वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल को ब्रिटेन में फिर से शुरू कर दिया गया है। एस्ट्राजेनेका ने कहा कि ब्रिटेन की मेडिसिंस हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी ने पूरे मामले की जांच करने के बाद इसे सुरक्षित पाया है।
भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया वैक्सीन का ट्रायल कर रहा है- भारत में फेज-3 का ट्रायल ऑक्सफोर्ड के कहे जाने के बाद सभी देशों सहित भारत में भी इसका ट्रायल मंगलवार को बंद कर दिया गया, लेकिन अब सब कुछ सही होने के बाद ऑक्सफोर्ड ने इसका ट्रायल फिर से शुरू करने को कहा है जिससे भारत में इसका ट्रायल फिर से शुरू हो गया है।