जानिए घरेलू उपाय जो आपकी आंखों को Healthy रखने में काम आ सकते हैं

जानिए घरेलू उपाय जो आपकी आंखों को Healthy रखने में काम आ सकते हैं 

आँखे हमारे शरीर का एक ज्यादा ही महत्वपूर्ण अंग है , जो हमारी सेहत का आईना कही जा सकती है , लाइफस्टाइल और डायट के जरिये आप अपने आखो की सेहत को बेहतर कर सकते हैं लेकिन, काम की भागदौड़ में लोग कई बार अपनी आंखों की हेल्थ के बारे में नहीं सोचते। देर तक कम्प्यूटर पर काम करने से लेकर नींद की कमी, तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल जैसे कई कारणों से आंखों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। कई प्रकार के मोबाइल गेम जैसे BGMI ( बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया  )आदि जैसे गेमों से भी आपको आपकी आखों  पर बुरा असर पड़ता है | इनसे आपको थोड़ा सचेत रहना जरुरी है |

अपनी आंखों को सुरक्षित, साफ और स्वस्थ रखने के लिए कुछ साधारण सी बातों का ध्यान रख सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-  से हैं वो घरेलू उपाय जो आपकी आंखों को Healthy रखने में आ सकते हैं….

7f78c5a9cf3d0d81cfa59223660d8eb391d5f283481bd699c8d965dd7b1fbaad 2

एक अच्छी डायट हमारी आंखों को सेहतमंद रखती हैं। घर में मौजूद साधारण सी चीज़ों के सेवन से आप आंखों को सभी आवश्यक पोषक तत्व दे सकते हैं । बस सावधानी से अपने भोजन का चयन करना जरूरी है  आप अपने दैनिक आहार में पालक, शलजम, मक्का, मटर और जैसी चीज़ें शामिल करें। दरअसल, इनमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत बढ़ाते हैं।

2. आपने भी अक्सर घर के बड़े-बुज़ुर्गेो से सुना ही होगा कि सुबह-शाम घास पर टहलना सेहत के लिए अच्छा होता है, खासकर हमारी आंखों के लिए। दरअसल, हमारे पैरों में मौजूद प्रेशर पाइंट्स सीधे आंखों की नसों से जुड़े होते हैं। जब आप नंगे पांव घास पर चलते हैं तो ये प्रेशर पॉाइंट्स एक्टिवेट हो जाते हैं। जिससे, आंखों की सेहत में सुधार होता है।

3. बार-बार आंखों को छूने, रगड़ने या हाथ लगाने से आंखों को नुकसान हो सकता है। यह आदतें कोविड-19 संक्रमण के समय में भी रिस्क बढ़ाती हैं। वहीं, आंखों में इंफेक्शन होने का भी डर बढ़ता है। इसीलिए ऐसा करने से बचें। और दुसरो को भी सचेत करें 

4. बहुत अधिक समय लैपटॉप, मोबाइल और कम्प्यूटर के सामने बिताना पड़ रहा है।  वहीं, बहुत देर तक टीवी देखने की आदत से  आंखों पर बुरा असर पड़ता  है। इससे, ड्राई आईज़ की समस्या भी हो सकती है। साथ ही जलन, आंखों में लाली और चुभन जैसी दिक्कतें भी हो सकता  हैं। Healthy आंखों के लिए ऐसा करने से बचें। काम करते समय थोड़ी-थोड़ी देर बाद ब्रेक लें, आंखों को 2 मिनट बंद करके शांति से बैठें। साथ ही ज़रूरत से अधिक समय तक मोबाइल या टीवी ना देंखें।

If You Like The Post Download Our Apps 

Leave a Comment