घर पर रीठा पाउडर कैसे बनाएं, रीठा के फायदे




रीठा जिसका हरा फल आंवले की तरह दिखता है, लेकिन सूखने के बाद ये उससे अलग होता है, रीठा की खेती भारत के विभिन्न राज्यों में होती है। इसका उपयोग भारत में औषधि के रूप में जैसे बालों, पेट की समस्या, त्वचा जैसी समस्याओं में लाभदायक होता है।

मैं आपको रीठा के बारे में ढेरों बाते बताऊंगा और कुछ टिप्स भी दूंगा ताकि ये आप पर साइड इफ़ेक्ट न करे, रीठा पाउडर को आप कैसे अपने घर पर बना सकते हैं इसकी जानकारी रीठा के लाभ के बाद मैं बताऊंगा।

रीठा क्या होता है?
रीठा  के फायदे
रीठा पाउडर कैसे बनाएं
रीठा के नुकशान
रीठा की खेती अपने घर में कैसे करें

इसे भी देखें –

रीठा क्या होता है?

रीठा क्या होता है

आपको सबसे पहले यह जानना चाहिए कि रीठा क्या होता है? हम आपको बता दें कि रीठा एक जड़ी-बूटी है, जिसके दो प्रकार होते हैं। एक सैपनीडस म्यूकोरोसी (Sapindus mukurossi) और दूसरा सैपनीडस त्रिफोलिट्स (Sapindus, trifoliatus). इसके फल गोल आकार के होते हैं।

1. सैपनीडस म्यूकोरोसी (Sapindus mukurossi)

सैपनीडस म्यूकोरोसी का पौधा लगभग 15 मीटर ऊँचा होता है, जिसमें सफ़ेद और बैंगनी रंग के फूल होते हैं,यह सूखने के बाद काला हो जाता है।

2. सैपनीडस त्रिफोलिट्स (Sapindus, trifoliatus)

यह पकने के बाद यह थोड़ा लाल और भूरे रंग का हो जाता है। यह हमारे दक्षिण भारत में अधिक मिलता है।

रीठा  के फायदे

रीठा एक बहुत ही अच्छा जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग बहुत सी बीमारियों के उपचार में किया जाता है। मैं आपको रीठा के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताऊंगा, जिसमें आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

1. बालों के लिए 2. आखों के लिए लाभकारी
3. प्रशव के दौरान उपयोगी 4. दॉतों में चमक लाने के लिए
5. आभूषण को साफ करने में 6. दमा में
7. बैक्टीरिया से आराम 8. खुनी बवासीर
9. मिर्गी का इलाज करने में 10. स्पर्म की वृद्धि में

रीठा का पाउडर उपयोग कैसे करें

1. बालों के लिए कैसे है लाभकारी 

रीठा का उपयोग महिलाएं और लड़कियां अपने बालों में चमक लाने, और बालों को झड़ने से रोकने के लिए किया जाता है। रीठा का उपयोग बहुत सी तेल कम्पनियाँ अपने बालों के तेलों में उपयोग करती हैं।

रीठा बालों में कैसे लगाएं –

  1. रीठा बालों की खूबसूरती को बढ़ाता है और इससे बाल घने और लंबे हो जाते हैं
  2. अगर आपके बालों में जूं की समस्या है तो रीठा को पीसकर या रीठा से बने तेल को लगाने से जूं की समस्या कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगी।
  3. अगर आपके बालों में बहुत ज्यादा रुसी हो गयी है, तो रीठा पाउडर को अपने बालों में लगाएं, इससे बालों के नीचे की पपड़ी खत्म हो जाती है।
  4. रीठा का उपयोग बालों को ठंडक पहुंचाने में भी किया जाता है, इसे आप गर्मी में ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. रीठा से बालों में खुजली की परेशानी दूर हो जाती है।

2. आखों के लिए लाभकारी रीठा

आयुर्वेद में रीठा को आंखों के लिए भी बेहतरीन माना गया है। अगर आपको आंख में दर्द या आंख से पानी बहने की परेशानी है तो रीठा फल को पानी में उबाल कर इसे ठंडा कर लें फिर इससे आंखों को धोएं ऐसा करने से आपको आखों में काफी लाभ मिलेगा।

3. पीरियड के दौरान उपयोगी रीठा

अगर कोई महिला को मासिक धर्म की परेशानी है तो रीठा फल की छाल को पीसकर शहद मिला लें और, इसे अपनी योनि के ऊपर रख लें, इससे पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

4. दॉतों में चमक लाने के लिए

अगर आपके दाँत पीले हो गए हैं तब आप रीठा के बीजों को तवे पर पका कर पीस लें, फिर इसमें बराबर मात्रा में पिसी हुई फिटकारी मिला लेंऔर इस के पीसे हुए चूर्ण को दांतों पर मलने से पीले दाँत कुछ ही दिन में सफेद हो जायेंगे।

5. प्रसव के दौरान लाभकारी

किसी भी महिला को प्रसव से संबंधित परेशानी हो रही है तो रीठा फल के झाग को योनि के पास रखने पर काफी ज्यादा राहत महसूस होती है।

6. दमा में

अगर आप दमें की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रीठा से दमे में भी काफी लाभ मिलता है, इसके लिए रीठा के फल को पीसकर सूंघ लें, इससे दमे में लाभ मिलेगा

7. बैक्टीरिया से आराम

अगर आपको किसी भी कम जहरीले कीड़े ने काट लिया है और आपको दर्द के साथ जलन हो रहा है तो आप रीठा का उपयोग कर सकते हैं, इसके लिये आपको रीठा को पीसकर चूर्ण बना लेना है और कीट द्वारा काटे हुए स्थान पर लगाना है।

8. खुनी बवासीर

खुनी बवासीर में रीठा का बीज बहुत काम का होता है। इसके लिए आपको रीठा के बीज को निकाल कर इसमें पानी डाल कर रात भर छोड़ देना है, फिर उस पानी को सुबह पिएं तो इससे आपको लाभ मिलेगा।

9. मिर्गी का इलाज करने में

मिर्गी के इलाज में रीठा का उपयोग अक्सर किया जाता है, अगर किसी को परेशानी है, तो रीठा को पीस कर इसे मिर्गी के रोगी को सुंघाना चाहिए इससे मिर्गी के रोगी को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा।

10. स्पर्म की वृद्धि में

पुरुषों के लिए भी रीठा का उपयोग कुछ कम नहीं। है आप रीठा का उपयोग स्पर्म बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

रीठा पाउडर कैसे बनाएं

रीठा के फायदों के बारे में आप जान ही गए होंगे, लेकि आपको ये जानना बेहद जरुरी है की रीठा पॉउडर कैसे बनाते हैं। वैसे बहुत सारे जगहों पर यानि बाजारों में इसका पाउडर मिल जाता है, जिसे आप खरीद सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं।

बाजार के रीठा पाउडर में कुछ अशुद्धियाँ भी होती हैं इसी लिए लोग इसे अपने घरों पर ही बनाना पसंद करते हैं। चलिए देखते हैं की आप अपने घर पर रीठा पॉउडर कैसे बना पाएंगे।

  1. रीठा पॉउडर बनाने के लिए सबसे पहले आपको रीठा को 2 से 3 दिनों तक धुप में सूखा देना है, जिससे रीठा के अंदर पानी की मात्रा पूरी तरह से खत्म हो जाये।
  2. अगर आप इसे धुप में नहीं सुखाना चाहते हैं तो, आप इसे तवे पर भी सेक कर इसके अंदर का गीलापन निकाल सकते हैं।
  3. रीठा का पॉवडर बनाने के लिए आपको सबसे पहले रीठा के बीज को बाहर निकाल लें, इनका कोई भी उपयोग नहीं है।
  4. अगर आपके नाख़ून थोड़ा बड़े हैं तो, बीज को आप बहुत ही आसानी से निकाल सकते हैं।
  5. छिलके उतारने के बाद आपको ग्लाइंडर की जरूरत होगी, जितने भी छिले हुए रीठा हैं, उनको आपको इसमें डाल लेना है।
  6. ग्लाइंडर को आपको 10 से 15 मिनट तक चलाना है और बीच में 2 से 3 बार हिला लेना है, क्योकि पाउडर ग्लाइंडर के नीचे भी बैठ जाता है।
  7. पिसे हुए रीठा पॉवडर को आप ग्लास कंटेनर में भर कर रख लें, इसे आप प्लास्टिक कंटेनर में बिलकुल भी न रखे।
  8. प्लास्टिक कंटेनर आपके रीठा पॉवडर के स्वाद को बदल देता है, जो की आपके लिए नुक्शानदायक हो सकता है।

 

रीठा के नुकशान

[I] रीठा अक्सर सभी लोगों के लिए फ़ायदेमंद है, लेकिन आपको इसका उपयोग जरूरत के हिसाब से करना है, नहीं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

[II] रीठा उन लोगों को बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो लोग गर्म प्रकृति में रहते हैं। साथ ही रीठा के झाग को कभी भी आंखों में नहीं लगाना चाहिए

रीठा
रीठा का मूल्य 210-290 Rs
पतंजलि रीठा पाउडर Price Around 400 Rs
Buy From Amazon WhatsApp 2BImage 2B2021 08 12 2Bat 2B12.42.25 2BAM 1

रीठा पाउडर पतंजलि का बजार में उपलब्ध है है, अगर आप इसे बनाना नहीं चाहते तो ऑनलाइन इ कॉमर्स साइटों पर आप इसे खरीद सकते हैं।

रीठा की खेती अपने घर में कैसे करें

भारत में रीठा की खेती बहुत से राज्यों में की जाती है, इसका कारण है इसके गुण हैं, जो इसकी मांग को बढ़ाते हैं, मैंने आपको रीठा के बारे में बहुत ही अच्छी जानकारी दी, लेकिन कई लोग इसे खरीदने में असमर्थ होंगे, इसका कारण है कि वे इसको बाजार में कम मात्रा में मिलती है, हर दुकान पर यह नहीं मिलता ।

मैं आपको कुछ तरीके बताऊंगा जिससे आप अपने घर पर ही रीठा का पौधा उगा सकते हैं। इसको उगाने में आपको ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। बहुत ही कम मेहनत में आप इसे अपने घर ऊगा पाएंगे। रीठा की खेती को ठंडे प्रदेशो में अधिकांश रूप से की जाती है, ठण्ड जलवायु रीठा के लिए उपयुक्त मानी गयी है।

बीज –

आप अपने आस-पास बीज की दुकानों पर जाएं उनसे खरीदें और अगर उनके पास मौजूद नहीं है तो, सरकारी बीज केंद्र पर भी जाएँ और खरीदते समय अच्छी गुडवत्ता वाली बीज ही लें। बीजों को 1 दिन तक पानी में भीगा दे ताकि जमीन में लगाने पर ये जल्दी अंकुरित हो जाये।

रीठा बुआई की सही विधि

रीठा की बुआई की उपयुक्त जलवायु ठन्डे प्रदेश हैं, इसीलिए आपको बीज भंडार से सही तरीके से उगाने की सलाह ले लें जिससे बीज अच्छे से उग जाए।

सिंचाई कैसे करें

सिचाई बहुत ही ज्यादा जरूरी है किसी भी पौधे की वृद्धि के लिए। आपको रीठा की सिंचाई पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा, इसके लिए आपको चाहिए कि गर्मी के समय आप उसको हफ्ते में 5 से 8 बार पानी जरूर दें, लेकिन अगर बरसात का समय है तो बिल्कुल भी पानी न दें।

रोगों से कैसे बचाएं

आप अक्सर आम के पौधों पर सफेद रंग के कीट देखे होंगे, जो पत्तियों से रस चूस कर उसे सूखा देते हैं, जिससे पेड़ सूखने लगता है, इसी तरह रीठा को भी आपको ऐसे कीटों से बचाने के जरूरत होगी। आपको रीठा के पौधे की देखभाल करनी होगी और ये तब तक ज्यादा ध्यान दें जब तक इसके फल आप प्राप्त न कर लें, कीट फलों को ज्यादा नुकसान पंहुचाते हैं।

निष्कर्ष –

रीठा खाने से क्या होता है?, रीठा किस काम में आता है आदि बहुत सी जानकारी मैंने आपको दी है, इसे आप अपने घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको रीठा के कुछ अन्य उपयोग भी पता है तो आप नीचे कमेंट कर के बता सकते हैं।

Leave a Comment