आपके घरों, और बाकि लगभग सभी लोगों के घरों में चूहे बहुतायत होते हैं, हम चाहते हैं की हमारे घरों में चूहे न रहे, इसके लिए मैं आपको बताऊंगा की चूहा कितने दिन में बच्चा देता है?, अगर आप यह जान जाएंगे तब आप अपने घरों में चूहों की संख्या कम कर सकते हैं।
चूहों से कौन परेशान नहीं होता है, वे अक्सर हमारे कीमती सामान को नुकसान पहुंचाते हैं और खराब कर देते हैं। चूहे हमारे कीमती कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान यहां तक कि हमारा पैसा भी नहीं छोड़ते। कहा जाता है कि जहां इंसान रहते हैं, वहां चूहे भी रहते हैं, यह बिल्कुल सच है, वे हमारे घरों, गैरेजों और बिलों के अंदर रहते हैं, जो रात में निकलते हैं, और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।
चूहा कितने दिन में बच्चा देता है?
चूहे समय-समय पर प्रजनन करते रहते हैं, चूहे की कई प्रजातियां होती हैं जिनके बच्चे देने का समय अंतराल अलग अलग होता है। समान्यतः चूहे 21 दिन से 25 दिन पर बच्चे देते हैं, समय कभी-कभी बदलता भी रहता है।
चूहा भगाने के घरेलू उपाय
चूहा भगाने की दवा बाजारों में बहुत सारे उपलब्ध हैं। ये बहुत काम दामों में मिलते हैं, जिसे आप खरीद सकते हैं। इसके लिए आप बीज के दुकानों पर संपर्क कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चूहों को मारना नहीं चाहते तो मैं आपको चूहा भगाने के घरेलू उपाय के बारे में बताऊंगा जिससे आपके घर से चूहा कुछ दिनों में ही भाग जायेंगे।
1. बिल्ली पालें
बिल्ली एक सबसे अच्छी पालतू जानवर है, बच्चे इसके साथ खेल भी सकते हैं, और अगर बिल्ली आपके घर में है तो वहां चूहे बिलकुल भी नहीं होंगे।
2. सफेद चूहा पालें
सफेद चूहा, चूहों जैसा ही होता है, लेकिन उनसे साइज और वजन में काफी बड़ा होता है, यह पालतू होता है, और आपके घर में घूमता रहेगा। आपको इसे बिल्ली से बचाना होगा। और सफेद चूहा आपको छोटे छोटे चूहों से बचाएगा। बाजार में ये आपको बहुत कम कीमत पर मिल जायेगा, या अपने दोस्तों से पता करें की उनके घर ये है या नहीं।
3. चूहा पकड़ने की मशीन
चूहा पकड़ने की मशीन भी आपको बाजार में 200 रूपये के अन्दर मिल जाएगी। इससे आप चूहे को पकड़ कर दूर ले जाके छोड़ सकते हैं।
चूहा पकड़ने का तरीका बहुत तो है, लेकिन वे उतने कारीगर नहीं होते आप इन 3 विकल्पों से चूहा को आसानी से पकड़ सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – चूहा किस से डरता है?
चूहा एक छोटा जीव है, तो बिल्ली, कुत्ते, कौवों और अन्य पंछियों के साथ-साथ मनुष्य से भी डरता है।
प्रश्न – चूहा का वैज्ञानिक नाम क्या है?
चूहा का वैज्ञानिक नाम रैट्स (Rattus) है
प्रश्न – चूहा पानी पीता है या नहीं
अक्सर लोग सोचते हैं, चूहे पानी नहीं पीते लेकिन ऐसा नहीं है, कभी कभी आपने देखा होगा वो आपके झूठे थाली के पास, या नालियों के पास मौजूद रहते हैं, ये उस समय पानी पी रहे होते हैं।
प्रश्न – चूहा क्या खाता है?
चूहे अनाजों, जैसे चावल, गेहूं, मक्का, धान आदि खाद्य को खा के जीवन यापन करता है।