चीन की दीवार का निर्माण किसने करवाया ?
सम्राट किन शिहुआंग को मुख्य रूप से पहले व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है जिन्होंने ग्रेट वॉल के निर्माण का आदेश दिया था और इनके बाद अनेक राजवंश आये जैसे – किन राजवंश, हान राजवंश, मिंग वंश आदि |
चीन की महान दीवार को सैनिकों, आम लोगों और अपराधियों सहित एक श्रम बल द्वारा बनाया गया था जिनकी संख्या लगभग दस लाख से भी अधिक थ
चीन की दीवार की लम्बाई कितनी है?
2012 में चीन के स्टेट ऑफ कल्चरल रिलिक्स द्वारा घोषित कुल लंबाई 21,196.18 किलोमीटर
- मिंग राजवंश (1368-1644) 8,851.8 किलोमीटर
- जिन राजवंश (1115-1234) 1,926 किलोमीटर
- हान राजवंश 202 ईसापूर्व – 220 ईस्वी 6,000 किमी
- किन 221 207 ईसा पूर्व 5,000 किमी
चीन की दीवार कितनी ऊंची और चौड़ी है?
चीन की दीवार जो ज्यादातर मिंग राजवंश (1368-1644) में बनाई गई थी इसकी औसत ऊंचाई 6-7 मीटर (20-23 फीट) है। इसका सबसे ऊंचा हिस्सा ( समुन्दर तल से) लगभग 14 मीटर (46 फीट) तक पहुंच जाता है और सबसे निचला हिस्सा लगभग समुन्दर तल के बराबर है, औसत चौड़ाई: 4-5 मीटर (13-16 फीट)
क्या इसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता है?
19 वीं सदी की शुरुआत में, चीन की दीवार को चाँद से देखे जाने की विशाल अफवाह को जन्म दिया था कि इसे देखा जा सकता था वास्तव में,
यह अंतरिक्ष से अदृश्य है
अंतरिक्ष से इसे देखना, नंगी आंखों से दो मील दूर से एक बाल देखने के से बराबर है!
क्या दीवार का 1/3 हिस्सा सच में गायब हो गया है ?
1960 से 1970 के दशक में सांस्कृतिक क्रांति के दौरान था दीवार के काफी हिस्से को बर्बरतापूर्वक नष्ट कर दिया गया था लोगो ने दीवार की ईंटों को घरों या खेतों के निर्माण के लिए प्रयोग कर लिया था।
1980 से 1990 के दशक तक, कुछ लोगों ने ईंटों को निकल कर उन्हें बेच भी दिया था। 2006 तक दीवार के संरक्षण के लिए कोई स्पष्ट नियमन नहीं था
यूनेस्को के आंकड़ों के अनुसार, दीवार का लगभग एक तिहाई हिस्सा गायब हो चूका है। यह अनुमान लगाया जाता है कि यदि इसका संरक्षण प्रभावी तरीके से नहीं हुआ तो ये 30 साल के भीतर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाएंगी।
दुनिया का सबसे लंबा कब्रिस्तान ?
जैसा की हम पहले जान चुके है की दीवार के निर्माण में 10 लाख से अधिक मजदूरों का उपयोग किया गया था,
जिनमे से लगभग 4 लाख मजदूरों की मृत्यु वही पर हो गई थी और ऐसा कहा जाता है की वो इसी दीवार में दफन है जिससे इसको ‘सबसे लंबे कब्रिस्तान’ की भयानक कहावत बना देती है
हालाकिं अब तक, लाश सहित दीवार का कोई वास्तविक सबूत नहीं है।
सबसे ज्यादा चर्चित कथा मेंग जियांगु का रोना
एक दुखद घटना जो चीन के लगभग हर घर में कही जाती है। एक बार मेंग जियांगु नाम की एक महिला थी जिनकी शादी के तीन दिन बाद ही उसके पति फैन ज़ीलियांग को दीवार बनाने वालो में जबरदस्ती भर्ती किया गया था। मेंग ने अपने पति को इतना याद किया कि उसने उससे मिलने का फैसला किया और वह निर्माण स्थल पर पहुंची | जब वह वहा पहुंची तो उसे बताया गया कि उसके पति की थकावट के कारण मौत हो गई और उसे दीवार में ही दबा दिया गया |
इस घटना से उसका दिल गया और वो वही दिन रात रोती रही अंत में, वो दीवार का हिस्सा ढह गया और उसके पति का शरीर बहार आया।
1987 में, चीन की दीवार को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था। आज यह चीन का प्रतीक है और कई अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करती है। हालांकि, 20 वीं शताब्दी से पहले, किसी भी चीनी कलाकृति में शायद ही कभी इसका वर्णन गया हो ।
1563 एक पुर्तगाली लेखक की पुस्तक ‘ एशिया में कहा गया कि चीन में एक लंबी और ठोस दीवार है।
1575 में, एक स्पेनिश दूत ने भी भव्य दीवार की सराहना की
1793 में, एक ब्रिटिश चित्रकार की तस्वीर ने ग्रेट वॉल की पहली उपस्थिति को चिह्नित किया था । ।
20 वीं शताब्दी के बाद से, दिवार ने धीरे-धीरे पर्यटकों के बीच
लोकप्रियता हासिल की।
फन फैक्ट
दीवार की निर्माण सामग्री में ईंट, पत्थर और चट्टानें तो शामिल थीं ही साथ में दीवारों के हिस्सों को जोड़ने के लिए चावल के आटे का प्रयोग किया गया था।