चिचेन इत्ज़ा या चिचेन इट्जा (Chichén Itzá) का इतिहास काफी पुराना है, इसे जानने वाले इच्छुक लोग, इसे देखने की चाहत रखते हैं। आपको मैं बताऊंगा की “Chichen Itza Wonder Of The World” क्यों कहते हैं।
इस पोस्ट में क्या क्या जानेंगे?
- चिचेन इत्जा कहां है
- चिचेन इत्जा क्या है?
इसे भी देखे : दुनिया के सात अजूबे के नाम और फोटो
इसे भी देखे : माचू पिचू किस देश में है
चिचेन इट्ज़ा फैक्ट Chichen Itza 10 Facts
- चिचेन इत्ज़ा को दो चरणों में बनाया गया था पहला चरण प्री क्लासिक था जो पूरी तरह से मय सभ्यता पर आधारित था और दूसरा चरण जहां टोलटेके शासन के प्रभाव थे। नेशनल ज्योग्राफिक और कई अन्य स्रोतों के अनुसार, टोलटेक ने 10वीं शताब्दी में चिचेन इत्ज़ा पर आक्रमण किया था। सबसे पहचानने योग्य संरचना, कुकुलन का मंदिर उसके बाद बनाया गया था जिससे इसमें एक मजबूत सेंट्रल मैक्सिकन प्रभाव दिखाता है। जबकि एक दूसरा सिद्धांत कहती है कि ये प्रभाव माया और टॉल्टेक के बीच मजबूत व्यापारिक संबंधों के कारण थे। चिचेन इट्ज़ा के सबसे प्रतिष्ठित स्मारक कुकुलन का पिरामिड, योद्धाओं का मंदिर, ग्रेट बॉल कोर्ट टोलटेक शैली के हैं।
- चिचेन इट्ज़ा में कई जगहे अपनी असामान्य आवाज़ के लिए जानी जाती हैं। कुकुलन पिरामिड के सामने आप एक ताली बजाओगे तो आपको दूसरी साइड साँप की फुस जैसी प्रतिध्वनि सुनाई देगी।
- बॉल कोर्ट ( खेल का मैदान ) जो 545 फीट (166 मीटर) लंबा और 223 फीट (68 मीटर) चौड़ा है, यदि आप एक छोर से एक बार ताली बजाते हैं, तो मैदान के बीच में आपको यह नौ बार सुनाई देगी। बॉल कोर्ट के एक छोर पर ऊपरी मंच पर जगुआर का मंदिर है, जिसके अंदर एक दिवार चित्रकारी की गई पर है जिसमें योद्धा एक गाँव की घेराबंदी करते हुए दिखाई देते हैं। आप मंदिर के मंच पर खड़े होकर, 150 फीट (46 मीटर) दूर से की गई कानाफूसी भी सुनाई देती है।
- पिरामिड ( कुकुलकन मंदिर ) जिसे एल कैस्टिलो भी कहा जाता है उसकी ऊंचाई मेन प्लाजा से 79 फीट (24 मीटर) है। जिसकी चारो साइड चारो दिशाओ की तरफ है, प्रत्येक में 91 सीढ़ियाँ हैं शीर्ष मंच पर कदम सहित, ये कुल 365 होती है जोकि सौर वर्ष में दिनों की संख्या को प्रदर्शित करती है विषुव के दौरान, पिरामिड ( कुकुलक मंदिर ) पर साँप की छाया बन जाती जो ऊपर से निचे सीढ़ियों से उतरती दिखाई देती है प्रत्येक पक्ष एक मौसम का प्रतिनिधित्व करता है जिसको बीज बोने और फसलों की कटाई के लिए सबसे अच्छा समय निकालने के लिए इस्तेमाल किया गया था। विशाल पिरामिड, वास्तव में, एक बड़े कैलेंडर के रूप में कार्य करता है।
Chichen Itza Pronunciation
एल कैस्टिलो, चिचेन इत्ज़ा में सबसे प्रसिद्ध पिरामिड है 2006 तक पर्यटकों को एल कैस्टिलो पर चढ़ने की अनुमति थी लकिन जनवरी 2006 में एक महिला की नीचे उतरते समय पैर फिसलने से मौत हो गई थी जिसके बाद पिरामिड के ऊपर चढ़ने पर रोक लगा दी और अब इसे केवल दूर से ही देखा जा सकता है। हालांकि, युकाटन प्रायद्वीप में सबसे बड़ा पिरामिड नूच मुल है जो की कोबा खंडहर के पास है जिसकी चढाई की जा सकता है।
Chichen Itza Mexico
इसकी पहली पुनर्निर्माण परियोजना 1923 में शुरू हुई थी, इसे मैक्सिकन सरकार द्वारा अधिकृत किया गया था. हालांकि बाद में इसकी निगरानी अमेरिका के कानेंगी इंस्टीट्यूशन द्वारा की गई। चिचेन इल्ज़ा को 1972 में फेडरल लॉ ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड आर्कियोलॉजिकल, आर्टिस्टिक और हिस्टोरिक जॉन ने संरक्षित किया | 1986 में राष्ट्रपति डिक्री ने इसे पुरातात्विक स्मारक घोषित किया था। बाद में 1988 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर में शामिल कर लिया चिचेन इल्ज़ा सांस्कृतिक रूप से तो महत्वपूर्ण है ही साथ ही साथ ये प्राचीन मानव निर्मित चमत्कारों में से एक है। इसलिए जब चिचेन इत्ज़ा को विश्व के नए 7 अजूबों के लिए चुना जा रहा था तो इसको 100 मिलियन ( दस करोड़) से अधिक वोट मिले थे।
The Chichen Itza Facts
मेयन समुदाय के लोगो ने एक नीले रंग का आविष्कार किया था जिसका वैज्ञानिकों द्वारा बड़े पैमाने पर विश्लेषण किया गया है। कारण इसकी असाधारण रासायनिक स्थिरता और लगातार रंग। यह अभी भी मय मंदिरों के भित्ति चित्रों में देखा जा सकता है। मय नीला रंग का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग बलिदानों में हुआ था। लोगों को अक्सर पूरी तरह से नीले रंग में कवर किया गया था और चिचेन इत्ज़ा के सेनेट में फेंक दिया गया था। मिट्टी के बर्तनों, रबर और लकड़ी सभी नीले रंग से ढंके हुए हैं। चिचेन इत्ज़ा के पास दो बड़े पानी के प्राकृतिक होल है, जो साल भर पानी उपलब्ध कराते है। इनमें से एक होल को सूखे के समय मानव बलि के लिए इस्तेमाल किया गया था ताकि बारिश के भगवान को खुश किया जा सके।
चिचेन इत्ज़ा में सबसे ऊंची संरचना प्राचीन पिरामिड एल कैस्टिलो है जिसकी कुल ऊंचाई लगभग 98 फीट है। इस पिरामिड के अंदर दो छोटे पिरामिड भी है। चिचेन इत्ज़ा वर्ष के 365 दिन सार्वजनिक रूप से खुला रहता है, इसे प्रति दिन कम से कम 3500 पर्यटकों यहा आते है, सीजन में यहा संख्या बढ़ कर 8000 तक पहुंच सकती है। लगभग 1.2 मिलियन पर्यटक हर साल चिचेन इत्ज़ा का दौरा करते हैं।
माया समुदाय के लोग आस्तिक और खगोल विज्ञान के अनुयायी थे। यह स्पष्ट है कि उन्होंने अपने स्मारकों का निर्माण विशेष रूप से ग्रहों और सूर्य के स्थानों को नापने के लिए किया था इसमें एक गोल आकार की वेधशाला है जिसे एल काराकॉल कहा जाता है।
चिचेन इत्ज़ा मय जाति का एक केंद्र था, जो मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के उत्तरी आधे भाग में स्थित है। प्राचीन समय में चिचेन इत्ज़ा एक जीवंत शहर था जिसमें मय लोगों की लगभग 50,000 की आबादी रहती थी। आज, इस जगह पर मायन के घरो की संरचनाओं के अवशेष है। चिचेन इत्ज़ा का मुख्य भाग लगभग 5 वर्ग किलोमीटर (1.9 वर्ग मील) के क्षेत्र फैला है।