सभी फलों का अलग – अलग स्वाद और फायदे होते हैं, फलों में बहुत सारे विटामिन और खनिजों की मात्रा होती है, जो शरीर स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं | ऐसा ही एक फल सेब है, सेब शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे ये फल पसंद नहीं होगा |
आपने अक्सर सुना होगा की रोज 1 सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं , एक सेब बीमारियों को रखे दूर, ये बात बिल्कुल सही है |
इसीलिए आज हम आपको सेब खाने के फायदे ( Apple Khane Ke Fayde) | सेब में मौजूद विटामिन | कैलोरी , सेब कब खाना चाहिए | पतंजलि सेब का सिरका के फायदे | आदि जानकारी आपको इस आर्टिकल में दूंगा.
सेब के बारे में 7 तथ्य :
- सबसे पहले सेब का उत्पादन मध्य एशिया में शुरू हुआ, जहाँ से ये यूरोप तक पहुँचा और फिर बाकि पूरी दुनिया में पहुँचा |
- भारत में हिमाचल और जम्मू कश्मीर में सेब का अधिक उत्पादन होता है |
- सेब का गुदा और छिलके दोनों ही बड़े काम के होते हैं, और दोनों को खाया जाता है |
- इसमें घुल जाने वाले फाइबर होते हैं |
- सेब आयरन का एक समृद्ध श्रोत है |
- विटामिन C सेब में प्रचुर मात्रा में उपस्थित होती है |
- विटामिन A भी मौजूद होता है |
इसे भी पढ़े : लीची खाने के फायदे
एक सेब में कितनी कैलोरी मिलती है ( How Many Calories Are In An Apple in Hindi ? )
सेब के फायदे : आप सभी जानने को उत्सुक होंगे की एक मध्यम आपका (लगभग 70-80 ग्राम सेब) में कितनी कैलोरी होती है ?, एक सेब में 52-55 तक कैलोरी होती है। आप किसी भी उम्र में क्यों ना हों. सेब सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है |
रोजाना 1 सेब खाने से क्या होता है: ( 15 फायदे ) :
रोजाना 1 सेब खाने शरीर में सभी पोषक तत्व पहुँच जाते हैं, मैं आपको रोजाना 1 सेब खाने के टॉप 15 फायदे के बारे में बताने जा रहा हूँ –
- यदि आपके शरीर में खून की कमी है यानी, की आप एनीमिया के शिकार हैं, तो सेब खाकर इसे आसानी से दूर किया जा सकता है
- चलती दौड़ती भरी जिंदगी में दिल का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है, रोजाना एक सेब खाने से दिल से संबंधित बीमारी नहीं होती है
- इसमें कैलोरी 54 होती है, ऐसे में मोटोपा जैसे समस्या का सामना नहीं करना पड़ता, साथ ही मोटापा कम करने में मदद करता है |
- बढ़ती हुई उम्र में यादास्त की कमी , भूलने की बीमारी अल्जाइमर्स से बचाता है |
- सेब में फेनोलिक नामक कम्पाउंड होता है, जो धमनियों में किसी रुकावट को दूर कर देता है |
- सेब का प्रतिदिन सेवन से ब्लडप्रेशर में काफी आराम मिलता है और नियंत्रण में रहता है
- रोजाना सेब खाने से डायबटीज भी नियंत्रण में रहता है, आपको हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए |
- सेब में एंटीऑक्सीडेंट भी बहुत खूब होता है, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमतामजबूत बनी रहती है |
- मसूड़ों और दांत के लिए बहुत ज्यादा ही फायदेमंद होता है | इसके लिए सेब को दाँतों से काटकर खाना चाहिए, सेब से पायरिया जैसी बीमारी होती ही नहीं है |
- मुँह में होने वाली बीमारियों से भी सेब बचाता है |
- रोज एक सेब खाने से शरीर में आयरन की मात्रा कभी कम नहीं पड़ती |
- सेब में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है, जिससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है |
- रोजाना सेबी खाने से पेट में कैंसर, स्तन कैंसर ,लीवर, कैंसर और मुँह कैंसर की आशंका 35 फीसदी तक कम हो जाती है |
- गुर्दे पथरी से निदान दिलाता है और टाइफाइड में सेब खाना चाहिए |
- सेब खाने से इसके अंदर मौजूद विटामिन A, मोतियाबिन्द से बचाता है, आँखों समस्या से दूर करता है |
अगर आपको सेब खाना पसंद नहीं है तो आप इसके जूस को भी पी सकते हैं
सेब खाने के नुक्शान :
- सेब खाने के तुरंत बाद दही नहीं खानी चाहिए, क्योकि दही ठंडी होती है और इससे कफ, खांसी जैसी संभावना होती है | सेब खाने के 1 घंटे बाद आप दही का सेवन कर सकते हैं.
- सेब खाने के बाद आप भूलकर भी पानी ना पिए, क्योकि इससे भी कफ की समस्या हो सकती है |
- सेब खाने के बाद आप भूलकर भी मूली ना खाएं क्योकि इससे आपके शरीर के स्किन पर सफेद दाग के धब्बे पड़ सकते हैं |
- सेब खाने के बाद खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए |
- खांसी में सेब खाना चाहिए ?– खांसी में सेब को बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए, इससे खांसी जल्दी ठीक नहीं होती और गले में खरास बढ़ जाता है |
सेब खाने का सही समय :
सेब खाने का सही समय दोपहर होता है, सुबह-सुबह सेब खाने से आपको सर्दी-जुखाम की समस्या हो सकती है, नाक बहने लगेगा |
खाली पेट सेब खाने के फायदे और नुकसान :
- पाचन क्रिया को मजबूत करता है
- गैस जैसी समस्या से दूर रखता है
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
- हड्डियों को मजबूत करता है
- थकान से दूर रखता है
सेब में कौन सी विटामिन पाई जाती है ? :
सेब में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, व पोटैशियम जैसे विभिन्न पोषक तत्व होते हैं,
विटामिन – C
विटामिन – B कॉम्प्लेक्स (Copmlex)
विटामिन – K
विटामिन – E
सेब का सिरका :
अगर आप सेब खाना पसंद नहीं करते तो मार्केट और ऑनलाइन से के बने सिरके उपलब्ध हैं जिसे आप अपने स्वस्थ्य जीवन के लिए उपयोग कर सकते हैं | जैसे – PATANJALI APPLE VINEGAR
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. सेब में कौनसा विटामिन पाया जाता है ?
उत्तर : सेब में विटामिन C, K, E & K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.
2. शुगर में सेब खाना चाहिए या नहीं ?
उत्तर : डायबिटीज (मधुमेह की समस्या )एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, इसीलिए आपको पता होना चाहिए की कौन सा फल खाना है और कौन सा नहीं – मधुमेह के मरीज सेब, नाशपाती ब्लू बैरीज, संतरा, पपीता आदि का सेवन कर सकते हैं।
3. प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे ?
उत्तर : प्रेगनेंसी में सेब खाने से महिलाओं में निम्न समस्या से आराम मिलता है – पाचन में सुधार करे, हृदय के स्वास्थ्य के लिए, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाए, एनीमिया की समस्या में |
निष्कर्ष :
सेब के ढेरों फायदे और नुकशान के बारे में मैंने आपको बताया है, आपको चाहिए की आप रोज एक सेब खाएं जिससे आप स्वस्थ्य रहे और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़े.